पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘गुजरात का सरताज’ एक गधा जो सारे गधों का नाम रोशन करेगा...!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाटडी (गुजरात)। बॉलीवुड सितारे व गुजरात पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन ने जंगली गधे ‘घुड़खर’ को गुजरात का सरताज बताया है। मंगलवार को अमिताभ ने खुशबू गुजरात की, एड अभियान के तहत घुडखर अभयारण्य को चमकाने वाले शॉर्ट एड की शूटिंग।

एड स्क्रिप्ट की जानकारी के मुताबिक इसमें अमिताभ ने वाइल्ड एस (घुडखर) को गुजरात का सरताज बताया है। उन्होंने कहा, ‘गुजरात का सरताज है इंडियन वाइल्ड एस, एक गधा जो सारे गधे का नाम रोशन करेगा, वो है गुजरात के आंगन में पला-बढ़ा जानवर सर्वगुण संपन्न, यहां खुशबू है वाइल्ड लाइफ की, उनकी देखभाल की खुशबू है गुजरात की’।

गौरतलब है कि 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम घुडखर दुर्लभ श्रेणी का पशु है। गुजरात के लिटिल रन ऑफ कच्छ क्षेत्र में इस प्रजाति के संरक्षण के लिए अभयारण्य बना है। बजाणा में अभयारण्य विभाग के दफ्तर से रण क्षेत्र बमुश्किल नौ किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन उबड़-खाबड़ रास्ते के चलते अमिताभ व केजीके शूटिंग की टीम को यह दूरी तय करने में 40 मिनट का समय लगा।


शूटिंग की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्इलाड्स पर क्लिक करें...