पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘तारक मेहता...’ की बबीता ने राजकोट में खेला गरबा, देखें तस्वीरें...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट। शहर में कालावड रोड पर टीजीबी द्वारा गरबा रासोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच रविवार को प्रसिद्ध हास्य टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता (मुनमुन दत्ता) यहां पहुंची और जमकर गरबा खेला। बबीता गरबा खेलने पंजाबी ड्रेस में पहुंची थी।
गरबा मैदान में बबीता की एंट्री के साथ ही माहौल और जम गया। प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ प्रशंसकों ने उन पर हास्य कमेंट भी किए कि जेठालाल कहां हैं, आप अकेली ही आईं। बबीता ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और देर तक उनके साथ जमकर गरबा खेला। जैसे ही गरबा मैदान में उनके आने की खबर फैली, वैसे ही मैदान पर लोगों की संख्या बढ़ गई।

तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)