राजकोट। सोने की कीमतों में हुई जबर्दस्त बढ़ोतरी के कारण गहनों में मिलावट अब आम बात हो चली है। वहीं, त्योहारों या शादी-ब्याह के सीजन में तो ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कई ज्वैलर्स सोने और चांदी के सिक्कों तक में मिलावट कर देते हैं। सोने-चांदी के व्यापार में मिलावट कोई नहीं बात नहीं, लेकिन गुजरात के राजकोट में मिलावट की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर आप चौंक उठेंगे।
राजकोट में रहने वाले एक प्रफुल्ल पटेल नामक ग्राहक ने लगभग 7 महीने पहले 15 ग्राम की सोने की एक चेन खरीदी थी। हाल ही में उन्होंने इस चेन की रिसाइक्लिंग करवाई। रिसाइक्लिंग के दौरान जब चेन तोड़ी गई तो सोने की परत के अंदर से रबर का एक तार निकला। इस तार का वजन लगभग तीन ग्राम था। तार दिखाई देने पर चेन को गर्म किया गया तो पूरा तार पिघल गया। इस तरह 15 ग्राम की यह चेन मात्र 12 ग्राम की ही निकली।
शहर के ज्वैलर प्रदीपभाई कंसारा ने हमें बताया कि अधिकतर चेन मशीन से बनाई जाती हैं। इस तरह सोने की खोल में तार फिट करने में ज्वैलर्स को मुश्किल नहीं आती। प्रदीपभाई ने बताया कि इस चेन में रबर के तार का प्रयोग किया गया, जबकि अधिकतर मामलों में चेन के अंदर लिक्विड भर दिया जाता है। 15 ग्राम की चेन में भरे गए लिक्विड का वजन 3 से 4 ग्राम तक हो सकता है।
अगली स्लाइड्स में पढ़ें, इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें...