पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भैंस के बाद अब राजकोट में कुत्ते से टकराते हुए बाल-बाल बचा विमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट। हाल ही में सूरत हवाई अड्‌डे पर 'बफैलो हिट' के बाद अब राजकोट के स्थानीय हवाई अड्‌डे पर गुरुवार को जहाज कुत्ते से टकराते हुए बाल-बाल बचा।' जैट एयरवेज का ये विमान मुंबई से राजकोट पहुंचा था। जब रनवे पर लैंड कर रहा था उसी समय एक कुत्ता पहुंचा। हालांकि पायलट ने स्थिति संभाल ली। लैंड करने के बजाय पुन: उड़ान भर ली। 20 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद सेफ लैंडिग करवाई। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं एयरलाइंस मामले को 'गो एराउंड प्रोसिजर' बता कर वाकए को छुपाने की जद्दोजहद करते नजर आए।
क्या हुआ:
वाकया पौने आठ बजे का है। मुंबई से हर शाम राजकोट आने वाली उड़ान गुरुवार को चालीस मिनट लेट थी। राजकोट पहुंचने के बाद इस उड़ान 07: 45 बजे लैंडिंग की तैयारी की। उड़ान के अंदर एयरहोस्टैस ने यात्रियों को सीटबैल्ट बांधने की चेतावनी भी दे दी। जहाज जमीन की ओर बढ़ रहा था,यकायक पुन: उड़ान भर दी। इससे यात्रियों में कुछ अप्रिय होने की कानाफूसी होने लगी। राजकोट मनपा अधिकारी दिलीपभाई चतवाणी -भाविन शेठ ने बताया कि लैंड कर रहे जहाज के यकायक पुन: उड़ान भरने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। इसी बीच माइक से एयरहोस्टेस ने घोषणा की कि- रन-वे पर कुत्ते के बीच में आने से लैंडिग रोकी गई है। इस अधिकृत घोषणा के बाद यात्रियों की जान में जान आई। कुछ क्षण पहलें चिंता से घिरे यात्री परस्पर मजाक करने लगे। 20 मिनट तक आकाश में जहाज चक्कर लगाता रहा एटीसी से सब सुरक्षित होने का संकेत मिलने पर पाइलट ने जहाज की सेफ लैडिंग करवाई।
गलत है कुत्ता आने की बात, गो एराउंड प्रोसिजर: एटीसी का दावा
विमान में कुत्ते के रन-वे पर आने से लैडिंग में व्यावधान के अधिकृत ऐलान के बाद भी एयर ट्राफिक कंट्रोल (एटीसी) राजकोट ने मामले पर पर्दा ड़ालने का प्रयास किया। एटीसी सुभाषभाई के अनुसार-जब पायलट को ऐसा प्रतीत होता है कि लैंडिंग ठीक नहीं होगी अथवा गति पर नियंत्रण ठीक से होने में शंका हो, ऐसी स्थिति में एयरक्रॉफ्ट की सैफ्टी के लिए गो एराउंड प्रोसिजर अपनाई जाती है। इसी के तहत लैडिंग रोकी गई थी। रन-वे पर कुत्ता आने की बात को उन्होंने गलत बताया।
एयरलाइन नहीं दे सकी जवाब:
जैट एयरवेज के मैनेजर राज साके ने संपर्क करने पर कहा कि- 'एयर ट्राफिक कन्ट्रोलर जो कहे वह सच।