पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजकोट। दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप ‘कोबरा’। नाम सुनते ही नसों में सिहरन दौड़ जाती है। आज उसी का वजूद खतरे में है। इसका कारण है उसका जहर। वही जहर, जिसने उसे खौफ का दूसरा नाम बनाया है। आज इस जहर की कीमत करोड़ों में है। इसलिए कोबरा अब तस्करों के निशाने पर है। दुनिया भर की सरकारों की व जीव-संरक्षण संस्थाओं की तमाम कोशिशों के बावजूद भी दो बूंद जहर के लिए हजारों कोबरा मौत के घाट मार दिए जाते हैं।
इस संदर्भ में अगर हम भारत की करें तो कोबरा के जहर के व्यापार से जुड़ी खबरें लगभग रोजाना ही सुनने को मिल जाती हैं। बीते दिन गुजरात के राजकोट शहर में एक व्यक्ति को कोबरा के 100 ग्राम जहर के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अनुमान के अनुसार स्थानीय स्तर पर ही इस जहर की कीमत ढाई करोड़ रूपए से अधिक है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे एक शख्स को बेचने वाला था।
यह मामला कोई नई बात नहीं, क्योंकि कोबरा के जहर की बिक्री के ऐसे मामले अक्सर ही आते रहते हैं। अगर इस समस्या से जल्द से जल्द न निपटा गया तो शायद एक दिन कोबरा का वजूद सिर्फ म्युजियमों में ही नजर आए। आइए, इसी क्रम में आज हम आपको बताते हैं कि क्यों खत्म हो रहे हैं कोबरा और आखिर कोबरा के जहर की दुनिया भर में इतनी डिमांड क्यों है?
अगली स्लाइड्स में पढ़ें, पूरी खबर तस्वीरों के साथ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.