पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजकोट: बहती रही आंसुओं की धारा और ढहते रहे आशियाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: आशियाना उजड़ने पर रोती हुई महिला और इनसेट में डिमोलिशन)
राजकोट। नगर निगम की जेसीबी गुरुवार को अतिक्रमण पर गरजी। स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के बीच किटीपरा से 215 कच्चे-पक्के मकान गिरा दिए गए। सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी रूप से बने आवासों के टूटने के साथ ही महिलाओं का आक्रंद शुरू हो गया था। वहीं, कुछ लोग खुद ही घर का सामान उठाते हुए नजर आए।
शहर के जामनगर रोड पर किटीपरा में स्थित सरकारी जमीन पर बने यह मकान अंग्रेजों के समय से ही है। यहां लगभग 215 कच्चे-पक्के मकान थे, जो अवैध रूप से खड़े थे। स्थानीय लोगों को एक महीने पहले ही नोटिस दे दिया गया था। इस दौरान कुछ लोग खुद ही मकान खाली कर चले गए थे।

तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें: प्रकाश रावराणी, राजकोट)