पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Prime Minister Modi Annoyed With His Temple In Rajkot

PHOTOS: मोदी के ट्वीट के बाद मंदिर में बंद हुए दर्शन, ढंक दी गई मूर्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट (गुजरात)। राजकोट जिले के काठुरिया गांव में अपना मंदिर बनाए जाने की ख़बर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्चर्य जताया है और कहा है कि वह इस ख़बर से आहत हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह ट्वीट करके कहा कि इस ख़बर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने इसे भारत की महान पंरपराओं के ख़िलाफ़ बताया है। ट्वीट में लिखा कि जिन्होंने ऐसा किया है, उनसे मेरा निवेदन है कि वे ऐसा कतई न करें। अगर आपके पास समय और संसाधन है तो क्लीन इंडिया मुहिम में भागीदारी करें।’
मंदिर का उद्घाटन 15 फरवरी को कृषि मंत्री मोहन कुंदरिया करने वाले थे। बताया जाता है कि मंदिर में लगाई गई मोदी की मूर्ति की कीमत एक लाख 65 हजार रुपए है। मोदी मंदिर के निर्माण के लिए ओडिशा से मूर्तिकार बुलाए गए थे।
मोदी के ट्वीट के बाद मंदिर में दर्शन बंद:
इस बारे में आयोजक जयेशभाई लाठिया ने दिव्यभास्करडॉटकॉम को बताया कि यहां के लोगों में मोदी के प्रति अटूट आस्था है। इसीलिए उनके मंदिर का निर्माण करवाया गया था। अगर मोदी साहब नाराज हैं तो हम उनकी मूर्ति हटा देंगे। अब इस मंदिर को भारत माता मंदिर में परिवर्तित कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, हमारे ग्रुप के 300 सदस्य इस बात का निर्णय करेंगे कि मंदिर से मूर्ति कब हटाई जाए। फिलहाल मंदिर में दर्शन बंद कर दिए गए हैं और मोदी की मूर्ति ढंक दी गई है।

अगली स्लाइड्स में देखें फोटो...