(फोटो: प्रदर्शन करते हुए किसान)
राजकोट। जगत के तात मुश्किल में हैं। एक तरफ जहां उन्हें कुदरत के थपेड़े सहने पड़ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ फसलों के उत्पादन में सरकार द्वारा कम भाव दिए जाने से परेशान हैं। इस तरह से किसानों पर दोनों तरफ से मार पड़ रही है। सरकार द्वारा किसानों को जो कपास की कीमत दी जा रही है, उसमें फसल का खर्च भी नहीं निकल पाता।
इसीलिए किसानों को अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने पर मजबूर होना पड़ा है। उनकी मांग है कि सरकार कपास पर टैक्स कम करे। गुजरात के सौराष्ट्र में किसान पिछले एक हफ्ते से आंदोलन छेड़े हुए हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान किसान आश्चर्यजनक कार्यक्रम भी कर रहे हैं, जिससे सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके।
शुक्रवार को राजकोट में त्रिकोणबाग में बड़ी संख्या में किसानों ने घंटानाम कार्यक्रम आयोजित किया। घंटानाद के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया, जिसने शहरवासियों को भी आश्चर्यचकित किया।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...