राजकोट। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी प्रमुख डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि नवरात्र महोत्सव में गरबा तो दूर की बात है गरबास्थल पर भी पैर नहीं रखने दिया जाएगा। नवरात्र महोत्सव में कोई मुस्लिम गरबा मंडल अथवा रासोत्सव में पैर रखेगा तो अपने अंदाज में उसके स्वागत की तैयारी बजरंग दल की सुरक्षा टुकड़ी ने कर ली है। वे रविवार को राजकोट में थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की से शादी करके उसे मुसलमान बना लेता है। वह खुद क्यों नहीं धर्म नहीं बदलता है। उन्होंने दावा किया कि
लव जिहाद मुस्लिम जनसंख्या बढ़ाने का षडयंत्र है।
इशारों में जता गए मोदी से नाराजगी :
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 100 दिन संबंधी सवाल का जवाब तोगडिय़ा टाल गए। बोले, कैसा शासन चल रहा है वह हिंदू ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा दिया था। परिणाम क्या आया? ये सब जानते हैं।