अमरेली (गुजरात)। गुजरात में बुधवार तड़के एक मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मादा सिंह की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सिंहों की यह टोली स्थानीय रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। घटना अमरेली जिले के भेराई गांव की है। वन विभाग के मुताबिक हादसा सुरेन्द्रनगर से पीपावाव जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने की वजह से हुआ। मृत मादा सिंह में एक शेरनी गर्भस्थ थी। हादसे में गर्भस्थ तीनों बच्चों की भी मौत हो गई। मृत मादा सिंहों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इस बारे में डीएफओ अंशुमन शर्मा ने कहा, ‘हमने घटना स्थल का मुआयना कर लिया है। इस दिशा में भी जांच की है कि शेरनियों का झुंड किस ओर से आ रहा था। इस बारे में ट्रेन के ड्राईवर से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा इस दिशा में भी तत्काल कदम उठाएंगे, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।’
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...