पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Villagers Of Gujarat Build Narendra Modi Temple

गुजरात में बना PM मोदी का मंदिर, रोजाना लगती है भक्तों की लाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट। नेता, अभिनेताओं के मंदिरों में अब एक और मंदिर जुड़ गया है। और वह है भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का। राजकोट के काठुरिया गांव में उनका मंदिर बना दिया गया है। मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार है। मंदिर का उद्घाटन 15 फरवरी को कृषि मंत्री मोहन कुंदरिया करेंगे। बताया जाता है कि मंदिर में लगाई गई मोदी की मूर्ति की कीमत एक लाख 65 हजार रुपए है। मोदी मंदिर के निर्माण के लिए ओडिशा से मूर्तिकार बुलाए गए थे।
इस बारे में कोठारिया गांव के सरपंच का कहना है कि हर दिन करीब 100 लोग मोदी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। 15 फरवरी को औपचारिक उद्घाटन के बाद मोदी मंदिर आने वाले भक्तों की तादाद बढ़ जाएगी। सरपंच मंसुख कुमार के बताए अनुसार 'इससे पहले भाजपा समर्थक मोदी की एक बहुत बड़ी तस्वीर के आगे प्रार्थना करते थे, लेकिन अब उन्होंने इसके लिए मंदिर बनाया है। भाजपा समर्थकों ने इस मंदिर की चोटी पर भाजपा का झंडा भी लगाया है। इस मंदिर को कंक्रीट से बनाया गया है और इसे ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल भी किया गया है।'

अगली स्लाइड्स में देखें PHOTOS: