फोटो: जामकंडोरणा में आयोजित विवाह समारोह की तस्वीर
राजकोट (गुजरात)। पोरबंदर के भाजपा सांसद विठ्ठल रादडिया ने पुत्र कल्पेश के आकस्मिक निधन के बाद बहू मनीषा की आज दोबारा शादी करवा दी। सांसद ने अपने इस फैसले से गुजरात के पटेल समाज को नई राह भी दिखाई है। रादडिया ने बहू को बेटी मानकर स्वर्गवासी पुत्र कल्पेश की लगभग100 करोड़ रुपए की संपत्ति भी कन्यादान के रूप में दे दी। आज सुबह जामकंडोरणा में विवाह का आयोजन हुआ।
विठ्ठल रादडिया (ससुर) परिवार के सबसे छोटे और लाड़ले पुत्र कल्पेश उर्फ काना की 9 महीने पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। स्वर्गवासी बेटे के दो मासूम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बहू के पुनविर्वाह का निर्णय किया। उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर ही बहू की शादी करने का फैसला किया था।
गौरतलब है की विठ्ठलभाई ने हार्दिक कुमार के साथ बहू का विवाह तय किया है। हार्दिक सूरत में विठ्ठलभाई के पुत्र ललित भाई के यहां कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। शुक्रवार को जामकंडोरणा में पर्यटन मंत्री जयेश रादडिया, चेतन रामाणी सहित महानुभावों की उपस्थिति में विवाह हुआ। कन्यादान में रादडिया ने बहू मनीषा को 100 करोड़ रुपए की संपत्ति दी।
पर्यटन मंत्री और विठ्ठलभाई के पुत्र जयेश रादडिया ने दिव्यभास्कर को बताया कि सामाजिक समरसता के सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले मेरे पिता ने समाज के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। उनके इस निर्णय से पूरे समाज को एक नई दिशा मिलेगी।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...