पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजकोट। शहर के आजी डेम में सोमवार दोपहर को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा दी। डेम में छलांग लगाते समय एक सिक्युरिटी गार्ड ने महिला को देख लिया था। उसने कूदकर दोनों बच्चों को बचा लिया, लेकिन महिला की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला का शव निकलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। हालांकि अब तक महिला की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतका की पहचान हुडको क्वॉर्टर में रहने वाली नयना के रूप में हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.