पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 Gold Medal To Agriculture University Student

1-2 नहीं, कॉलेज के पूरे 15 मेडल जीतकर मैकेनिक की बेटी बनी \'गोल्डन गर्ल\'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आणंद (गुजरात)। पेशे से मैकेनिक पिता ने 50 हजार रुपए उधार लिए। बड़ी उम्मीदों से बेटी का कॉलेज में दाखिला कराया। बेटी ने भी निराश नहीं किया। आणंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एयू) की डेयरी साइंस की छात्रा सिल्विया जेरोम सिकवेरा ने गोल्ड मेडल के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। और मेडल भी एक-दो नहीं। पूरे 15।
पिता को अब बेटी पर गर्व है। और बेटी के हौसले बुलंद हैं। एयू के 10वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को राज्यपाल डॉ. कमला ने सिल्विया को गोल्ड मेडल व दो नकद पुरस्कार प्रदान किए।
इस गोल्डन गर्ल के पिता सिकवेरा जेरोम आणंद में ही एक गैरेज में काम करते हैं। वे मेंगलोर के रहने वाले हैं। खुद 10वीं तक ही पढ़े हैं। उनका सपना था कि बेटी उनसे ज्यादा पढ़े। सिल्विया कहती हैं, कक्षा 12वीं में 78 फीसदी अंक आए। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला। इच्छा डेयरी साइंस की थी। एडमिशन के लिए चार हजार रुपए चाहिए थे। पापा की महीने भर की कमाई ही इतनी होती थी। तब पिता ने गैरेज मालिक से 50 हजार रुपए उधार लिए। फिर दाखिला हो पाया।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...