पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8वीं कक्षा के छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा ‘सर को 10-20 थप्पड़ मारना’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : बायीं ओर हर्ष और नीचे टीचर अर्जुन... दायीं तरफ, हर्ष के शव के पास पिता जितेंद्र)
सूरत। हर्ष को खो चुके उसके परिवार को इस बात का अफसोस है की वे हर्ष की अंतिम इच्छा पूर्ण नहीं कर सके। हर्ष ने स्युसाइड नोट में लिखा था कि अजरुन सर को 10-20 थप्पड़ मारना। लेकिन परिवारजन का आरोप है कि पुलिस तो हमें आरोपी का चेहरा तक देखने नहीं दे रही है। इतना ही नहीं, परिवार द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षक हर्ष के घर जाकर अर्जुन का समर्थन कर रहे हैं। हर्ष के परिवार को यह भी जानने को नहीं मिला है कि आखिर क्यों हर्ष ने ऐसा भयानक कदम क्यों उठाया। हर्ष नकल करते हुए पकड़ा गया और अर्जुन चौधरी ने डांट लगाई, सिर्फ इस कारण से हर्ष ने आत्महत्या की हो, यह बात परिवार मानने को तैयार नहीं है।
हर्ष के पिता जितेंद्र शाह ने बताया कि, हर्ष मेरा बेटा कम और दोस्त ज्यादा था। वह मुझसे सभी बातें शेयर करता था, स्कूल की भी। लेकिन उसे कोई प्रताड़ित कर रहा था। यह बात उसने मुझे नहीं बताई। इसका मतलब यह है कि, हर्ष के साथ जरूर कुछ ऐसा हो रहा था, जो वह न तो सह पा रहा था और न ही कह पा रहा था। हर्ष के पिता ने आगे बात करते हुए बताया, शिक्षक को तमाचे मारने की हर्ष की अंतिम इच्छा पूरी न कर पाने का मुझे अफसोस है।
क्या है मामला:
आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले 9वीं कक्षा के छात्र हर्ष ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 14 वर्षीय हर्ष ने यह कदम स्कूल के पीटी टीचर की वजह से उठाया था। इसका खुलासा सुसाइड नोट से हुआ। हर्ष ने अपने स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर के बारे में लिखा था कि किस तरह वह उसे रोजाना मारते-पीटते और परेशान करते थे।
सुसाइड नोट में यह भी लिखा था... ‘पापा, मेरी आखिरी इच्छा है कि आप पीटी वाले अर्जुन सर के गाल पर 10-20 थप्पड़ मारना’। इतना ही नहीं, हर्ष ने जिस पेन से सुसाइड नोट लिखा, उसी पेन से अपने हाथ पर टीचर का नाम (अर्जुन) भी लिख रखा था। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार ने की आंखें दान:
मंगलवार को हर्ष के माता-पिता ने उसकी आंखें सिविल हॉस्पिटल को दान कर दीं।
टीचर गिरफ्तार, सेक्स्युएल हैरेसमेन्ट की भी होगी जांच:
पुलिस ने टीचर अर्जुन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हर्ष पर सेक्स्युअल हैरेस्मेन्ट हुआ था या नहीं, इस दिशा में भी जांच की जा रही है।
बुधवार को अंतिम यात्रा के साथ निकली रैली:
हर्ष का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद शहर में आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ एक विशाल रैली भी निकाली गई।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...(सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)