पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। 108 किलो के वजन के साथ जीने वाला यह शख्स पिछले 3 सालों में अपना 40 किलो वजन घटा चुका है। उसने अपनी कमर भी 14 सेमी घटाई। पिछले 5 साल में 7 मेरेथान में भाग लेकर 6000 किमी से अधिक रनिंग करने वाले इसने धावकों में अपना अलग स्थान बनाया है। अब देते हैं टिप्स…
सूरत के केतन पानवाला रोज 4 घंटे एक्सरसाइज कर 100 दिनों में 612 किमी रनिंग के चैलेंज को भी पूरा किया। ‘मैं यहां ताली बजाने के लिए नहीं आया। लोग मेरे लिए ताली बजाएं, ऐसा जुनून लेकर आया हूं।’ ऐसा कहकर वे लोगों को स्लिम और फिट रहने की टिप्स देते हैं।
अनेक बीमारियों का घर बन गया होता
40 किलो वजन घटाने वाले केतन ने बताया, यह एक सपना लगता है। यदि दोस्तों ने मजाक न किया होता, आज मैं अनेक बीमारियों का घर बन गया होता। इस बात को मैं कभी नहीं भूल पाता। बी.कॉम, एलएलबी की पढ़ाई के बाद सिटी फायनेंस नाम की एक कंपनी में नौकरी करता था। दोस्तों के मजाक से वजन घटाने का जुनून चढ़ा। एक बार मैं दोस्तों के साथ फिल्म देखने गया था, वहां एक दोस्त ने कहा- केतन ये तेरा पेट है या नगाड़ा। बस मुझे बात लग गई। मैंने उसी समय तय कर लिया कि अब वजन घटाकर ही बताऊंगा।
उम्र 38 और वजन था 108 किलो
उन्होंने बताया, 38 साल की उम्र में मेरा वजन 108 किलो था। आधा किमी चलता था, तो हांफने लगता था। डॉक्टर्स भी कहते थे, तुम थायराइड या बीपी की बीमारी से ग्रस्त हो सकते हो। डर लगता था कि अब क्या होगा? 2009 में मनोबल मजबूत कर जिम शुरू किया। उसके बाद चावल और रोटी को पूरी तरह से बंद कर दिया। यही नहीं, जो मनपसंद भोजन था, उसको भी छोड़ दिया। वाकिंग, रनिंग के बाद डायट चार्ट बनाया। रात 6-7 बजे के बाद भोजन नहीं करने का डिसीजन लिया। उबला भोजन लेना शुरू किया। रात में भूखे पेट सोने पर रोना भी आता लेकिन पत्नी और परिवार ने सहयोग दिया और यह मिशन पूरा हुआ। लगातार मेहनत से एक साल में 20 किलो वजन कम किया। इस बीच 2009 से 2012 तक 40 किलो वजन घटाने पर दोस्तों ने कहा- भाई अब कसरत बंद कर, नहीं तो तुम दिखना ही बंद हो जाओगे। इसके बाद 2012 में पहली बार 21 किमी की मेरेथान में भाग लेकर एक घंटे 54 मिनट में दौड़ पूरी कर अपना सपना साकार किया।
लोगों को वजन कम करने की टिप्स देने लगा
अब मैं राेज 4 घंटे कसरत करता हूं। 12 किमी रनिंग करता हूं। जिम जाकर ट्रेनर की मदद से बायसेप और सिक्स पेक बनाए हैं। अपना वजन कम करके सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रम में करीब 100 लोगों को वजन कम करने की टिप्स दे चुका हूं। फॉरेन ट्रिप के दौरान ऐसे होटलों में ही रहता हूं, जिसमें जिम और स्वीमिंग की व्यवस्था हो।
TIPS
- रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना।
- रोज 2 से तीन घंटे वाकिंग और रनिंग करो।
- डायट चार्ट फालो करो।
- रात को हलका भोजन लो और सलाद अवश्य लो।
- चावल, रोटी और स्वीट्स जैसे कार्बोहाइड्रेड जैसी चीजों पर कंट्रोल करो।
- शराब-सिगरेट से दूर रहें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.