पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Love Marriage से इंकार करने पर मां की हत्या कर किया सुसाइड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वापी। पारडी के डुमलाव गांव में देसाई फड़िया में मां ने अपने 21 वर्षीय बेटे से प्रेम विवाह करने से इंकार कर दिया। इससे बेटे ने मां के सिर पर लाठी से कई प्रहार किए, जिससे मां की मौत हो गई, इसके बाद बेटे ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। बड़ा भाई अपने मामा के यहां काम से गया था। इस दौरान शनिवार की देर रात यह घटना हुई। मां-बेटे का शव कोल्ड स्टोरेज में…

 

पारडी तहसील के डुमालाव गांव के देसाई फड़िया में 52 वर्षीय ललिता बेन चिमनभाई घोडिया पटेल अपने दो बेटों विमल और जतीन के साथ रहती थी। पति चिमन लाल दुबई में नौकरी करते हैं। शनिवार की देर रात जतीन खेरलाव से मामा के घर से लौटा। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसने पड़ोसियों को जगााया। बमुश्किल दरवाजा खोला गया, तो वहां का नजारा देखकर वह चौंक गया। वहां पर मां की लहूलुहान लाश पड़ी थी। पास ही भाई विमल फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों की लाशों को अपने कब्जे में लेकर कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया है।

 

शादी के लिए दबाव डाल रहा था बेटा

विमल काफी समय से शादी के लिए घर में दबाव डाल रहा था। वह प्रेम विवाह करना चाहता था। मां इसके लिए तैयार नहीं थी। इससे विमल लगातार तनाव में रहता था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। उसे गांव के किसी भगत के पास भी ले जाया गया था, जहां उसने हंगामा मचा दिया था।


 
खबरें और भी हैं...