सूरत। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के सदस्य मंगलवार को कतारगाम स्थित समाज के भवन में धरने पर बैठने की मंजूरी नहीं मिलने पर भवन के बाहर ही धरने पर बैठ गए। पाटीदार समुदाय की ओर से लंबे समय से राज्य में आरक्षण की मांग के साथ आंदोलन चलाया जा रहा है।
- पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति सूरत के सदस्य हरिश दोमडिय़ा और उनकी टीम मंगलवार को धरने पर बैठना चाहती थी।
- उन्होंने कतारगाम स्थित पाटीदार समाज के भवन में बैठने के लिए समाज के प्रमुखों से मंजूरी मांगी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली।
- समाज के प्रमुखों पर सरकार के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए वह भवन के बाहर धरने पर बैठ गए और अग्रणियों तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो...