पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उकाई डेम लबालब होने की कगार पर, वॉर्निग अलर्ट जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वारडोली। उकाई डेम की जल संग्रह क्षमता 7414 एमसीएम है। इसके अनुसार शुक्रवार सुबह 5224 एमसीएम पानी का डेम में पहुंच गया। यानी की डेम अब 70 प्रतिशत से अधिक भर चुका है। सिंचाई विभाग के नियमानुसार 70 प्रतिशत तक डेम के भर जाने का मतलब यह वॉर्निग लेवल है।

उकाई डेम की क्षमता के अनुसार अलग-अलग लेवल पर सिंचाई विभाग द्वारा वॉर्निग अलर्ट तथा हाई अलर्ट की वॉर्निग दी जाती है। डेम अगर 70 प्रतिशत तक भर जाए तो वॉर्निग अलर्ट जारी किया जाता है और यदि पानी का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच जाए तो हाई अलर्ट घोषित किया जाता है।

आपको बताते चलें कि उकाई डेम सूरत जिले और आसपास के सैकड़ों गांवों की जीवनधारा है। इसी डेम से हजारों खेतों को पानी सप्लाई किया जाता है। जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते आने वाले कुछ ही दिन में डेम लबालब हो जाएगा।


देखें तस्वीरें...