पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन खुशबू गुजरात की (केजीके) शॉर्ट एड फिल्म शूटिंग के लिए गुजरात पहुंच गए हैं। 26 जनवरी से केजीके की दो दिवसीय शूटिंग शुरू हुई। अमिताभ शनिवार को सूरत में थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि केजीके का अभियान पुन: शुरू हो रहा है।
अमिताभ गुजरात पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में केजीके का हिस्सा हैं। रविवार को बिग-बी ने अहमदाबाद की सरखेज दरगाह में शूटिंग की।
गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने कुछ साल पहले उन्हें पर्यटन के लिए ब्रांड अंबेसेडर नियुक्त करते हुए प्रचार अभियान ‘खुशबू गुजरात की’ शुरू किया था। उसके बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अमिताभ के प्रचार का यह वाक्य ‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में’ अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.