पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। अहमदाबाद में सफलतम प्रयोग के बाद अब हीरानगरी सूरत में भी बीआरटीएस सेवा शुरू कर दी गई है। शहरवासियों को यह सौगात 65वें गणतंत्र दिवस पर मिली। बीआरटीएस को सूरत की सांसद दर्शनाबेन और पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाई।
इतना ही नहीं, बीआरटीएस की योजनानुसार सभी बसें 1 माह तक मुफ्त सेवाएं देंगी। एक महीने बाद यानी की 27 फरवरी से यात्रियों से किराया लिया जाएगा। अहमदाबाद की तरह सूरत में भी पास सिस्टम होगा। इसके अनुसार अगर यात्री एक, तीन या 6 महीने के लिए पास बनवाता है तो सिटी बस का सफर उस व्यक्ति को काफी सस्ता पड़ेगा।
शहर में इन बसों को चलाने के लिए रूट तैयार हो चुके हैं। योजनानुसार धीरे-धीरे बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। प्रशासन को उम्मीद है कि अहमदाबाद की ही तरह सूरत शहर के लोग भी इस व्यवस्था को अपनाएंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों की बढ़ते दबाव में कमी आएगी।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.