पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वापी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मामा की कटकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: रेलवे स्टेशन पर तीनों के शव और इनसेट में मृतकों की तस्वीरें)
वापी। वापी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे और भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
मंजुबेन हड़पती, भाई नटुभाई बुधिया के साथ अपने 24 वर्षीय मनोरोगी बेटे जतिन को इलाज के लिए ले जा रही थीं। इसी बीच जतिन ने भागने की कोशिश की और रेलवे ट्रैक पर कूद गया। उसे बचाने के लिए मां और मामा भी ट्रैक पर कूद गए।
इसी बीच डाउन ट्रैक पर मुंबई की ओर से आ रही गुड्स ट्रेन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वापी जीआरपी और एएसपी मनुभाई राठवा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें: दिव्यभास्कर)