(फोटो: बच्चों को दहशत में देख रो पड़े अभिभावक)
सूरत। अठवा लाइंस स्थित सेवंथ-डे स्कूल के प्रेसिडेंट चैंबर में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग चैंबर से बाहर नहीं आ सकी थी। स्कूल का परिसर बड़ा है। आग फैलने से पहले ही सभी बच्चों को सुरक्षित कमरों से बाहर निकाल लिया गया था। इसी के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इसी बीच यह खबर वॉट्सऐप और मैसेज से पूरे शहर में फैल गई थी, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मचा दी थी। अभिभावक स्कूल की तरफ दौड़े और स्कूल में हड़कंप मच गया।
दोपहर लगभग दो बजे के करीब स्कूल के प्रवेश द्वार के भूतल पर स्थित प्रेसिडेंट चैंबर से धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। धुंए के कारण स्कूल में आग लगने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्कूल परिसर और मौके पर एकत्रित भीड़ में दहशत फैल गई। जब हादसा हुआ, स्कूल में पढ़ाई चल रही थी और हजारों छात्र मौजूद थे। आग की खबर मिलने पर छात्र और स्टाफ डरकर भागने लगे।
दो शिफ्ट में चलता है स्कूल:
स्कूल परिसर और भवन काफी बड़ा है और यहां हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल दो शिफ्ट में सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 और दोपहर 1.00 से शाम 5.30 बजे तक चलता है। हादसा दूसरी शिफ्ट के दौरान हुआ। शुक्रवार को स्कूल में मिड टर्म परीक्षा थी और छात्र स्कूल आ रहे थे। उन्होंने जब स्कूल में आग देखी तो डर गए और रोने लगे।
वॉट्सऐप पर फैली खबर:आग लगने की खबर सोशल नेटवर्किग साइट,
मोबाइल और वॉट्सऐप पर तुरंत घूमने लगी। कुछ ही देर में फोटो व खबर हजारों लोगों तक पहुंच गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। व्हॉट्स एप पर तस्वीरें देख अभिभावक रोते हुए स्कूल पहुंचे। अभिभावक अपने बच्चों को तलाश रहे थे तो बच्चे उन्हें।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...(सभी तस्वीरें: दिव्यभास्कर)