पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक के पीछे घुसी कार, चार की घटनास्थल पर ही मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : दुर्घटनाग्रस्त सफारी कार
सूरत। पलसाणा तहसील के कडोदरा में हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह की है। तेज रफ्तार टाटा सफारी कार एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पूरी कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहने वाले स्वपनिल बाबूराव कदम अपने चार दोस्तों के साथ किसी काम के सिलसिले में अहमदाबाद आए थे। गुरुवार सुबह सभी लौट रहे थे। इसी बीच कडोदरा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें.. (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)