पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX: गुजरात की इस एक्ट्रेस का साउथ में बने 3 मंदिर, जानिए रोचक बातें...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। साउथ इंडिया में एक्टर-एक्ट्रेस को देवी-देवताओं की तरह पूजा जाता है, यह बात जगजाहिर है। लेकिन साउथ के मंदिर में किसी गुजराती एक्ट्रेस की मूर्ति लगाई जाना वाकई नई बात है। जी हां, गुजरात के सूरत शहर की इस एक्ट्रेस का नाम है नमिता वांकावाला उर्फ भैरवी, जो आज साउथ में सुपर स्टार हैं। नमिता की मूर्ति तमिलनाडु के तिरुनेलवेल्ली में स्थित मंदिर में स्थापित की गई है। आश्चर्य की बात यह है कि एक नहीं, बल्कि यहां नमिता के तीन मंदिर हैं।

2001 में मिस इंडिया में फोर्थ रनर्सअप रह चुकीं नमिता ने एक हिंदी फिल्म में भी काम किया है। उन्होंने अपना कॅरियर नमिता ने अपना कॅरियर विज्ञापनों से शुरू किया था। सबसे पहले वे हिमानी क्रीम के विज्ञापन में नजर आई थीं।


आइए जानते हैं इस हॉट अभिनेत्री से जुड़ी रोचक बातें...