पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायमंड उद्योग के अलावा सूरत अब अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा।

PHOTOS: देखें कैसा होगा सूरत का अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ऐसा दिखेगा सूरत में बनने वाला अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन)
सूरत. खानपान, डायमंड और कपड़ा उद्योग के अलावा सूरत अब अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा। सूरत रेलवे स्टेशन की जगह पर पी.पी.पी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप) मॉडल के तहत 3000 करोड़ रुपए खर्च कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अत्याधुनिक इमारतें खड़ी करने का यह प्लान केंद्रीय रेलवे मंत्रालय और पी.एम.ओ. के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
शहर के आर्किटेक्ट संजय जोशी द्वारा तैयार किए गए इस प्रजेंटेशन को देखने के बाद रेलवे मंत्रालय ने फास्ट ट्रैक प्रोजेक्ट के तौर पर इसे आगे बढ़ाने की दिशा में नगर पालिका को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। एक बार प्रोजेक्ट का काम शुरू होने के बाद महज चार वर्ष में ही 2500 से 3000 करोड़ रुपए की लागत से सूरत रेलवे स्टेशन की चमक-दमक बदल जाएगी। ऐसा विश्वास नगर पालिका द्वारा व्यक्त किया जा रहा है।
सूरत रेलवे स्टेशन को देश भर के लिए उदाहरण बनाने की नगरपालिका की मेहनत रंग लाई है। रेलवे मंत्रालय के सामने दो दिन पहले पेश किए गए इस प्रजेंटेशन में पी.एम.ओ द्वारा रुचि दिखाई गई है।
निरंजन झांझमेरा, मेयर
आगे की स्लाइड्स में देखें, सूरत में बनने वाले रेलवे स्टेशन की और तस्वीरें...