पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। शहर के हावडिया चकला इलाके में गुरुवार दोपहर एक ज्वैलर की हत्या कर दो लुटेरे लगभग 100 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे। लेकिन भागते समय इन लुटेरे की तस्वीरें फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं। जिसे पुलिस ने आज सार्वजनिक कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ पंवार (45) कतारगाम पीपल्स बैंक चौराहे स्थित नीलकंठ सोसायटी में रहते थे। वे गोपीपुरा हावडिया चकला स्थित सोनी कॉम्पलेक्स में सोने की खरीद-फरोक्त व सोना गलाने का काम करते थे। गुरूवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने छुरे से राजेंद्र का गला रेंतकर हत्या कर दी और 92 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस को दुकान की टेबल पर ही राजेन्द्र का शव मिला और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर डॉग स्क्वॉड व फोरेन्सिक विशेषज्ञों की मदद से छानबीन शुरू की। डॉग से पुलिस को दुकान से बाहर की तरफ गली में करीब सौ मीटर तक दोनों युवकों के भागने चिन्ह मिले।
सीसीटीवी से मिली तस्वीरों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर रखी है।
घटना स्थल की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.