पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी पहले अमेरिका का वीसा लेकर बताएं, फिर कुछ बोलें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें उस विषय पर नहीं बोलना चाहिए। जिस विषय पर उनकी जानकारी कम हो। अगर वे इतने बढ़े जानकार हैं तो पहले अमेरिका से वीसा लेकर बताएं। खुर्शीद यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि मोदी एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं और

केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस विषय के बारे में जानकारी न हो उस मामले में मोदी को बोलना बंद कर देना चाहिए। मोदी पहले खुद अमेरिका का वीजा लेकर दिखाएं। दूसरे देशों से वीजा लेना भी विदेश नीति का एक हिस्सा है।

एक सवाल के जवाब में खुर्शीद ने कहा कि अगर कोई देश वीजा नहीं देता तो उसके पीछे कोई कारण जरूर होगा। अगर मोदी को शर्म महसूस होती हो तो केन्द्र सरकार उनकी तरफ से बोलने के लिए तैयार है। खुर्शीद एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रविवार को सूरत शहर में आए थे।