पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभरूच (गुजरात)। पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटे ने अस्पताल में ही निकाह रचा लिया। शुक्रवार को यहां हुए निकाह के गवाह बने अस्पताल का स्टाफ-डॉक्टर व करीबी परिजन। भरूच के दिला उपरवली रिक्शावाला कैंसर व गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं।
भरूच के कसक इलाके में रहने वाले 61 वर्षीय दिला उमरवली पिछले कई वर्षो से किडनी में कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हैं। उनकी इच्छा थी कि बेटे इरफान की शादी उनकी आंखों के सामने ही हो जाए। इरफान की शादी खुर्शीद पार्क सोसायटी में रहने वाली सामिया से 22 फरवरी को होना तय हुई थी।
इसी बीच उमरवली की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका पूरा शरीर कोमा की स्थित में पहुंच गया है। उमरवली ने फिर बेटे की शादी की बात दोहराई। इसलिए इरफान ने बीते दिन अस्पताल में ही पिता की नजरों के सामने सामिया से निकाह कर लिया।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.