पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nine Died In Accident Near Bilimora At Gujarat

चालक की लापरवाही से ट्रक पर गिरा गेट का स्लैब, 9 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलिमोरा (गुजरात)। एक चालक की लापरवाही से नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसा गुरुवार को बिलिमोरी तहसील में हुआ। यह नवसारी जिले में आता है। चालक ने ट्रक का हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म नीचे किए बिना ट्रक को दौड़ा दिया। यह एक गेट के स्लैब से टकरा गया। ये टक्कर स्लैब नहीं झेल सका, भरभरा कर ट्रक पर ही गिर पड़ा। 40 से 50 टन वजनी स्लैब के मलबे में दब कर ट्रक-चालक परिचालक सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों में अधिकांश दिहाड़ी श्रमिक थे। सभी निर्माण स्थल पर सीमेंट की बोरियां खाली करने आए इस ट्रक में सवार थे।

घटनास्थल की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें: दिव्यभास्कर)