सेलवास (गुजरात)। गुजरात सरकार द्वारा भ्रूण हत्या रोकने के लिए ढेरों प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि सरकार के इन प्रयासों पर पानी फेरता हुए एक मामला केंद्र शासित प्रदेश दमण-दीव के पास सेलवास में सामने आया है। यहां दमणगंगा नदी के ब्रिज के पास से लगभग 9 मृत भ्रूण मिले हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह यहां से गुजरते समय एक व्यक्ति को दो भ्रूण दिखाई दिए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डॉक्टर्स को बुलाया और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये सभी 9 भ्रूण लड़कियों के हैं।
इतनी बड़ी संख्या में कन्या भ्रूण मिलने से पूरे जिले में सनसनी मच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देखें तस्वीरें...