फोटो : पारले प्वाइंट के पास प्रशंसकों के बीच घिरीं परिणिति चोपड़ा (लाल कैप में)
सूरत (गुजरात)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा और
आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को गुजरात की हीरानगरी पहुंचे। इसी बीच शहर के पारले प्वाइंट के पास दोनों की प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया। परिणिति और आदित्य के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को भीड़ से अलग कराया।
हालांकि इस धक्का-मुक्की के दौरान भी परिणिति और आदित्य कूल दिखाई दिए। परिणिति जब भीड़ से अलग होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उन्होंने मजाकिए लहजे में कहा, ‘अरे-अरे, सूरत! थोड़ी सी जगह दे दो, लड़के (आदित्य) को अंदर आने के लिए।’ इसके बाद आदित्य और परिणिति ने प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन किया।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : दिव्यभास्कर)