पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIRTHDAY GIRL "नमिता" का ‘जरा हटके अंदाज’, देखें तस्वीरों में...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। मूल गुजराती और साउथ की हॉट एक्ट्रेस नमिता वांकावाला उर्फ भैरवी का आज 31वां जन्मदिन है। 2001 में मिस इंडिया में फोर्थ रनर्सअप रह चुकीं नमिता ने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दीं और अब वे साउथ में देवी की तरह पूजी जाती हैं। इतना ही नहीं, तमिलनाडु में तो उनके तीन-तीन मंदिर भी हैं। नमिता ने साउथ के अलावा एक हिंदी फिल्म में भी काम किया है। उन्होंने अपना कॅरियर विज्ञापनों से शुरू किया था। सबसे पहले वे हिमानी क्रीम के विज्ञापन में नजर आई थीं।

नमिता का जन्म १क् मई 1981 को हुआ था। उनका फिल्मी कॅरियर तेलुगु फिल्म ‘सोंथम’से शुरु हुआ, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्षेत्रीय फिल्मों में नमिता को आयटम गर्ल के रूप में भी पहचाना जाता है। नमिता के पिता सूरत शहर में रेमेंड शोरूम के मालिक हैं। सूरत परिवार ‘कपूर फैमिली’ के नाम से मशहूर है।

अभिनय के अलावा नमिता कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। वे 2500 से भी अधिक फैंस क्लबों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे भारत सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में टॉयलेट प्रोजेक्ट से भी जुड़ी हुई हैं।

सूरत शहर में जन्मी यह सिल्की अभिनेत्री 1998 में ‘मिस सूरत’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद नमिता ने 2001 में मिस इंडिया के चयन में चौथे क्रमांक पर रही थीं। यह खिताब बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने नाम किया था।


देखें बर्थडे गर्ल नमिता की हॉट तस्वीरें..