पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिलधड़क 5 घंटे : जिंदगी और मौत के बीच बस जरा सा ही था फासला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेसाणा (गुजरात)। ईडर तहसील के भद्रेसर गांव की सीमा में मंगलवार को पानी की तलाश में भटकती हुई एक बाघिन कुंए में जा गिरी। बाघिन की दहाड़ सुनकर ग्रामीण कुंए के पास एकत्र हुए और पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने बाघिन को बचाने का मोर्चा संभाला और 5 घंटों की मशक्कत के बाद बाघिन को सकुशल कुंए से बाहर निकाल लिया।

गांव में रहने वाले रामजी देसाई ने बताया कि वे मंगलवार को कुंए में लगी पानी की मोटर चालू करने गए थे। इसी बीच उन्हें कुंए से बाघिन की दहाड़ सुनाई दी और उन्होंने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद आरएफओ डी.वी. वाघेला तथा जादर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पीएसआई मकवाणा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बाघिन की बचाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की।


देखें तस्वीरें...