- Hindi News
- Santokbaa Award Conferred On Sudha Murthy, Father Valles
अपने गुरु मुरारी बापू के चरणों में झुकीं इंफोसिस की सुधा मूर्ति, उठीं तो रो पड़ीं
सूरत. देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस की फाउंडर सुधा मूर्ति ‘संतोकबा पुरस्कार’ लेने सूरत में थीं। पुरस्कार संत मुरारी बापू ने दिए। मंच पर उन्हें देख सुधा मूर्ति ने पहले बापू के चरण छुए, फिर ट्रॉफी ली और कहा- ‘गुरु-शिष्य परंपरा हमारी धरोहर है। आज मैं अपने गुरु चरणों का वंदन कर धन्य हो गई।’ इतना कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पुरस्कार समारोह रविवार को हुआ।