सूरत। आश्रम की साधिका से दुष्कर्म मामलों के आरोपी नारायण साईं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूरत की सेशन कोर्ट ने साईं की जमानत याचिका ठुकरा दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत सेशन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका रद्द होने के बाद साईं अब गुजरात हाईकोर्ट में अर्जी कर सकता है।
गौरतलब है कि साईं पिछले सात महीनों से सूरत की लाजपोर जेल में बंद हैं। वहीं, साईं के पिता आसाराम भी दुष्कर्म मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।