पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत. सूरत पुलिस ने बलात्कार के आरोपों से घिरे नारायण साईं की संपत्ति के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया है। अहमदाबाद आश्रम से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने नारायण साईं के पास 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति होने का दावा किया है। राकेश अस्थाना के अनुसार दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला है कि साईं की संपत्ति देश के 10 राज्यों में फैली हुई है। पुलिस को साईं के 800 बैंक अकाउंट और 200 करोड़ के विदेशी निवेश की भी जानकारी मिली है।
गौरतलब है कि दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद नारायण साईं दो महीनों तक फरार रहा था। उसकी तलाशी में सूरत पुलिस ने गुजरात के सभी आश्रमों पर छापेमारी की थी। इसी दौरान पुलिस को अहमदाबाद से 42 बोरियां भरकर दस्तावेज मिले थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने नारायण साईं की संपत्ति की आकलन किया है।
अगली पढ़ें, कहां पर कितनी संपत्ति
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.