पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Died Cause Of Fire In Embroidery Factory

सूरत : एंब्रायडरी कारखाने में भीषण आग से चार की मौत, दो गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत। अमरोली इलाके में स्थित एंब्रायडरी कारखाने में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार सुबह की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार कारखाने में आग इतनी तेजी से फैली कि मृतकों को भागने का भी मौका नहीं मिला। अन्य दो कर्मचारी भी तेजी से सुरक्षित स्थान की तरफ भागे, लेकिन फिर भी वे झुलस गए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


घटना स्थल की तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें..