पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Union Minister Derived Rally For Affordable Electricity

सस्ती बिजली के लिए केंद्रीय मंत्री तुषार चौधरी ने निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

व्यारा। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. तुषार चौधरी ने बुधवार को बिजली बिल के मुद्दे को लेकर यहां प्रदर्शन किया। वे कलेक्टर को पार्टी की स्थानीय इकाई के ज्ञापन देने जा रहे दल की अगुवाई कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि हम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने गए तो दरवाजा बंद कर दिया गया। कलेक्टर बाहर नहीं आए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, यह उचित नहीं है। हमारी मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

दूसरी ओर भाजपा ने चौधरी के कदम को राजनीतिक स्टंट करार दिया है। भाजपा नेता कांति गामित ने इसे अनुचित कहा। उन्होंने कहा, यह चौधरी का राजनीतिक स्टंट है। सरकारी कार्यालय में तोडफ़ोड़ करना शोभास्पद नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि कानून व्यवस्था बिगडऩे पर पुलिस का लाठीचार्ज करना स्वाभाविक है। आज का घटनाक्रम में राजनीतिक स्टंट और जनता को गुमराह करने का कृत्य भर है।

व्यारा आदिवासी बहुल दक्षिण गुजरात के तापी जिले का मुख्यालय है। कांग्रेस का आरोप है कि गत दो महीने से इलाके में सरकारी बिजली कंपनी मनमर्जी मुताबिक बिल दे रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। ध्यान दिलाए जाने के बाद भी कोई उपाय नहीं किया जा रहा। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। एहतियात के तौर पर कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया तो कांग्रेसी भड़क गए। हंगामा मचाया।