पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘वेलेन्टाइन-डे पर तुम नहीं तो फिर मेरे जीने का क्या मतलब’ लिख लगाई फांसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में एक लड़के ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा था, जिससे पता चला कि यह कदम प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया। नोट में माता-पिता, बहन और प्रेमिका के लिए भी मैसेज लिखा। वेलेन्टाइन-डे पर शादी करने का किया था फैसला...
 
चार पन्नों का सुसाइड नोट...
शहर के नागरवाडा इलाके में रहने वाले सुरेशभाई पटेल का 21 वर्षीय बेटे भाविन ने बुधवार दोपहर को चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। भाविन ने नोट में पूरे परिवार से और प्रेमिका से माफी मांगी है। वह एकतु नाम की लड़की से प्यार करता था। भाविन ने एकतु से वादा किया था कि इस वेलेन्टाइन-डे पर वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन भाविन के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
 
सुसाइड नोट के खास अंश:
- मम्मी, डैडी से कहना कि अगर मुझसे भूल हुई है तो मुझे माफ कर दें। 
- मम्मी, मुझे माफ कर देना। मैं बहुत थक गया हूं। अब मैं सोना चाहता हूं। पापा की इसमें कोई गलती नहीं है। 
- पापा, प्लीज अगर आपसे हो सके तो एकतु (प्रेमिका का नाम) को कुछ पैसे भेजते रहना।
- मुन्नी (दोस्त) डी-मार्ट में जॉब करती है, वह उसे दे दिया करेगी। 
- सॉरी एकतु मैंने तुमसे कहा था कि इस वेलेन्टाइन-डे पर तुम मेरी हो जाओगी। अपना घर बस जाएगा।
- अगर ऐसा नहीं हो सका तो फिर मैं ही इस दुनिया में नहीं रहूंगा। 
- मम्मी, एकतु से कहना कि मैं बहुत खुश हूं। यह पूरा सुसाइड नोट मत पढ़ना। एकतु के पढ़ने के बाद ही पढ़ना। 
- दोस्तों, मैं जानता हूं कि मेरे सपने कभी पूरे नहीं हो सकेंगे। इसलिए अब मैं जा रहा हूं। 
- सॉरी दोस्तों, अब हम कभी नहीं मिल पाएंगे। मुझसे कोई भूल हो गई हो तो माफ करना। 
 
एक कविता भी लिखी:
आज एक बार हंस लो
आज एक बार दुआ मांगो
आज एक बार फिर रो लो 
आज एक बार जिंदगी को ज्यादा जियो
आज एक सपना ज्यादा देखो
क्या पता कल हो ना हो 
दुआ में याद रखना दोस्तों 
ओल ऑफ आई लव यू 
आई मिस यू आई लव यू 
 
पिता थे खिलाफ:
भाविन को एकतु नाम की लड़की से प्यार था, लेकिन भाविन के पिता इसके खिलाफ थे। भाविन को यकीन हो गया था कि वह एकतु से कभी शादी नहीं कर सकेगा। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
 
दो दिन की छुट्टी ले रखी थी : 
भाविन ओल्ड पादरा रोड पर एक रेस्टोरेन्ट में कुक का काम करता था। उसने होटल से दो दिन की छुट्टी ले रखी थी। मंगलवार को भाविन की मां अपने मायके गई हुई थीं और पिता घर से बाहर थे। भाविन घर में अकेला था। इसी दौरान उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। भाविन के पिता सुरेश रात 9 बजे घर आए। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा न खुलने की वजह से उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो भाविन फंदे पर लटका हुआ था। सुरेश पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, लेकिन तब तक भाविन की सांसें थम चुकी थीं। 
 

आगे की स्लाइड में देखें फोटो:
खबरें और भी हैं...