तारापुर (गुजरात)। तारापुर शहर के महियारी के पास गुरुवार दोपहर ऑयल से भरा टैंकर एक कार पर पलट गया। कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। क्रेन की मदद से टैंकर हटाने के बाद कार काटकर शव निकालने पड़े।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आईटेन कार (जीजे 6 एफके 4599) से भरतभाई मकवाणा और प्रशांतभाई शर्मा वडोदरा से जामनगर जा रहे थे। दोनों वडोदरा के रहने वाले हैं और एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों कंपनी के काम से ही जामनगर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो: