पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वडोदरा: रिटायर्ड फौजी के परिवार को आधे घंटे तक बंधक बनाकर 2 लाख की लूट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वडोदरा। शहर के हरणी-मोटनाथ रोड पर स्थित राजेश्वर ग्रीन बंगले में रविवार की देर रात को सशस्त्र लुटेरों ने धावा बोला। लुटेरों ने बंगले में रहने वाले रिटायर्ड फौजी, पत्नी माता-पिता व 5 वर्षीय बेटे को डंडों व कुल्हाड़ी की नोंक पर आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा और नगदी सहित करीब 2 लाख रुपए का सामान लूटकर फरार हो गए।
लुटेरों ने कुल्हाड़ी दिखाकर किया चुप:
हथियारों से लैस लुटेरों के सामने करीब आधे घंटे तक पांच वर्ष के पोते अपनी गोद में लेकर बैठी रहीं सुचेता ने रोते हुए हमारी राजकोट टीम को बताया कि रात का वह डरावना नजारा अभी भी मेरी आंखो के सामने है। रसोई का दरवाजा तोड़कर पांच लुटेरे हमारे बेडरूम में आ गए थे। मैंने जैसे ही चिल्लाना शुरू किया तो डंडा मारकर चुप करा दिया। मेरी आवाज से पति की नींद खुल गई थी। इससे पहले कि वे उनसे भिड़ते, एक लुटेरे ने कुल्हाड़ी दिखाकर चुप करा दिया।
हाथों से चूड़ियां, अंगूठी तथा चेन निकाली:
सुचेता ने बताया, मेरे पोते शौर्य के उठने पर मैने उसे अपनी गोद में बिठा लिय। लुटेरों ने धमकी दी अगर आवाज करोगे तो जान से मार देंगे। दो लुटेरों ने बेडरूम में रखी अलमारी को खोलकर सामान फेंकना शुरू कर दिया। एक लुटेरे ने मेरे दोनों हाथों की सोने की चूड़ियां, अंगूठी तथा गले से चेन निकाल ली। उसके बाद उन्होंने हमसे चाबी मांगी तो मैंने कहा कि हम आज ही केरल से आए हैं। हमें नहीं पता चाबी कहां है और मेरे बेटे-बहू पहली मंजिल पर हैं।
इसके बाद एक लुटेरा मेरे सामने डंडा लेकर खड़ा रहा तथा बाकी चार पहली मंजिल की ओर चले गए। हालांकि वे बहू-बेटे के कमरे में दाखिल नहीं हो सके। इस तरह आधे घंटे तक उन्होने हमें बंधक बनाए रखा। मुझे डर था कि कहीं वे हमें मार ना डालें, लेकिन ईश्वर की कृपा से हमारी जान बच गई। उनके जाने के बाद बहू-बेटे को इसकी खबर कर पुलिस को सूचना दी।
डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई:
हरणी पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर जीजे गामीत के बताए अनुसार इस मामले में डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट विशेषज्ञों की मदद भी ली गई है। हमने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरे कानून की गिरफ्त में होंगे।

आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो:
खबरें और भी हैं...