पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिट एंड रन: NH8 पर दो छात्राओं को बोलेरे ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वडोदरा। वरणामा गांव के पास स्थित शारदा मंदिर हाईस्कूल की 7वीं कक्षा की दो छात्राओं को एक जीप सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। दोनों छात्राओं की सयाजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सड़क पर स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं:
आलमगिर गांव में रहने वाली नेहा (12) और धर्माकी (13) शारदा मंदिर गुरुवा सुबह साढ़े 10 बजे स्कूल के लिए निकली थीं। दोनों गांव की सीमा पर खड़ी किसी निजी वाहन के आने का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरे जीप ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो:
खबरें और भी हैं...