पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • AAP Party Could Not Get Candidate In Vadodra

'आप' के 15 हजार सदस्य होने के बावजूद भी पार्टी को उम्मीदवार की तलाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में आम आदमी पार्टी ‘आप’ से अब तक 15 हजार से भी अधिक लोग जुड़ चुके हैं। लेकिन पार्टी अब भी लोकसभा के उम्मीदवार के चयन को लेकर उहापोह की स्थिति में है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के लिए आप पार्टी गुजरात में जबर्दस्त तरीके से अभियान चलाए हुए है। पार्टी का दावा है कि सिर्फ अहमदाबाद में ही अब तक 50 हजार से अधिक लोग पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं। वहीं, वडोदरा में अब तक 15 हजार ेस अधिक लोग पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इस पर भी पार्टी को अब तक कोई ऐसा चेहरा नहीं मिला है, जिसे वह लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ उतार सके।
पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि वडोदरा में भी उसके सदस्यों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आगामी समय में यह आंकड़ा भी 50 हजार से ऊपर जा सकता है।