पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नकली पुलिस से सावधान : असली पुलिस ने वडोदरा में लगाया बैनर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वडोदरा। शहर में इन दिनों कई चौराहों पर यह बैनर दिखाई दे रहा है। इसमें पुलिस कमिश्नर की ओर से शहरवासियों के लिए मैसेज है कि वे नकली पुलिस से किस तरह सावधान रहें।

गौरतलब है कि शहर में पिछले काफी दिनों से नकली पुलिस का कहर जारी है। एक महीने में ही नकली पुलिस द्वारा ठगी की दर्जनों वारदातें सामने आ चुकी हैं। गत दिसंबर माह में तो एक ही दिन में पांच स्थलों से 6 वारदातें सामने आई थीं। आश्चर्य की बात यह है कि सीधी चुनौती दे रहे आरोपियों का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है।

इसी के चलते प्रशासन को अब लोगों को जागरूक करने की जरूरत आन पड़ी है कि वे नकली पुलिस से किस-किस तरह सावधान रहें।

क्या लिखा है बैनर में...
- पुलिसकर्मी से उसका आईकार्ड मांगे।
- अगर वह पुलिसकर्मी आपसे पैसों की मांग कर रहा हो तो तुरंत 100 नं. डायल कर हेडक्वार्टर में सूचना दें।
- महिलाओं की चेकिंग पुरुष पुलिस नहीं कर सकती। अगर ऐसा होता है तो इसकी भी शिकायत हेडक्वॉर्टर में दें।
- पुलिस चेकिंग के दौरान कभी भी गहने-जेवहरात नहीं उतरवाती। अगर ऐसी स्थिति सामने आती है तो समझ जाएं कि वह नकली पुलिस है।