पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Businessman Son Use Auto Rickshaw For Marriage Procession In Vadodara

PHOTOS: ऑटो से निकली वडोदरा के बिजनेसमैन के बेटे की बारात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वडोदरा। आमतौर पर दूल्हे की बारात घोड़े पर ही निकलती है, लेकिन अब अधिकतर लोग इसके लिए वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। अगर इसमें भी अब बात ऑटो रिक्शा से बारात निकलने की हो और वह भी किसी नामी बिजनेसमैन के बेटे की तो, सुनकर आश्चर्य होगा ही। लेकिन, यह सच है। शनिवार को वडोदरा में एक ऐसी ही बारात निकली कि जिसे लोग निहारते ही रह गए। मौका था, वडोदरा के प्रसिद्ध बिजनेसमैन हर्षद पटेल के बेटे सागर की शादी का। सागर ने बारात के लिए बैटरी संचालित ऑटो रिक्शा का उपयोग किया।
इस बारे में सागर ने बताया कि वातावरण को नुकसान न हो, इसके चलते उन्होंने बैटरी संचालित ऑटो रिक्शा को चुना। बारात शहर में जहां-जहां से निकली, लोग कौतहूलवश इसे देखने के लिए वहीं खड़े हो गए।

अगली स्लाइड्स में देखें इस अनोखी बारात की फोटो...