पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकसभा की 4 और विधानसभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव 2 जून को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वडोदरा। लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव दो जून को होंगे। इसके लिए अधिसूचना आठ मई को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 15 मई होगी। मतगणना पांच जून को होगी।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। उपचुनाव गुजरात की पोरबंदर, बनासकांठा, बिहार की महाराजगंज और पश्चिम बंगाल की हावड़ा संसदीय सीटों पर होंगे। गुजरात की मोरवा हडफ, लींबड़ी, धोराजी और जैतपुर विधानसभा सीटों के प्रतिनिधि भी चुने जाएंगे। दो अन्य विधानसभा सीटें यवतमाल (महाराष्ट्र) और हंडिया एसी (उत्तर प्रदेश) हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू के कट्टर दुश्मन माने जाने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर लालू यादव से उनका हालचाल जाना है।