पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Star Dilip Kumar And Saira Banu Photos

एक गुजराती फोटोग्राफर ने कैद की थी दिलीप और सायरा की ये तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: दिलीप कुमार, सायरा बानो और इनसेट में एएल सैयद)

बनासकांठा (गुजरात)। बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ नाम से मशहूर दिलीप कुमार आज 92 वर्ष के हो गए. दिलीप का जन्म 11 दिसंबर 1922 को को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्हें फिल्म ‘दाग’ (1952) और ‘देवदास’ (1955) के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस तरह के अवॉर्ड जीतने वाले पहले एक्टर बने थे।
दिलीप कुमार की जब सायरा बानो से शादी हुई थी, तब उनकी कुछ तस्वीरें एक गुजराती फोटोग्राफर ने ही खीचीं थीं। फोटोग्राफी के अनेकों पुरस्कार से नवाजे जा चुके और पालनपुर के नवाब ताले मोहम्मद खान के पारिवारिक फोटोग्राफर स्व. एएल सैयद की फोटोग्राफी दिलीप कुमार को बहुत पसंद थी। इसीलिए दिलीप कुमार ने उन्हें अपनी सगाई और शादी की तस्वीरें खींचने के लिए विशेष तौर से आमंत्रित किया था।
पालनपुर में रहने वाले एएल सैयद के बेटे अजमतभाई इस बारे में बताते हैं कि एक बार उन्हें भी ‘दुनिया’ फिल्म की शूटिंग की फोटोग्राफी करने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने भी दिलीप कुमार की कई तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की थीं।

तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...