पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PICS: कश्मीर से सकुशल लौटे तो वडोदरा एयरपोर्ट पर दिखा भावुक दृश्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: वडोदरा एयरपोर्ट पर बेटे को सकुशल देखकर भावुक हुई मां)

वडोदरा। जम्मू कश्मीर की प्राकृतिक आपदा में फंसे वडोदरा के 25 लोग सकुशल वापस लौट आए। रविवार को ये सभी विमान द्वारा वडोदरा पहुंचे। एयरपोर्ट पर परिवारजन बेसब्री से इनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले तो कुछ देर के लिए पूरे एयरपोर्ट का नजारा भावुक हो गया।
गुजरात में वडोदरा, सूरत, अहमदाबाद और व्यारा से 85 यात्री 4 तारीख को श्रीनगर पहुंचे थे। इनमें से 25 व्यक्ति दाल सरोवर के पास स्थित सनशाइन होटल में ठहरे थे। इसी बीच तीसरे दिन यानी की 6 तारीख को पूरा होटल बाढ़ की चपेट में आ गया और सभी होटल में ही फंस गए थे। 12 तारीख को किसी तरह होटल से बाहर निकले और सेना के जवानों की मदद से रेस्क्यू बोट पर 10-12 किमी का सफर तय करते हुए सुरक्षित जगह पर पहुंचे। रविवार को चंडीगढ़ से विमान द्वारा सभी वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे।

अन्य तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें: दिव्यभास्कर)