पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Communal Clashes In Vadodara Police Fires Teargas Shells

वडोदराः सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः उग्र लोगों ने शहर में जमकर पत्थरबाजी की। कई वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शहर में रिजर्व पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार को बाइक भिड़ जाने की घटना को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही एक सुमदाय विशेष को आहत करने वाली तस्वीरों ने घटना को सांप्रदायिक रंग दे दिया। एक गुट के लोगों ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करने के आरोपी संजय रावजी के घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
दोपहर बाद कुछ युवकों की लहरीपुरा दरवाजे इलाके में एक वकील से बहस के बाद मामला फिर गरमा गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने एक-दूसरे समुदाय के घरों पर पत्थरबाजी की और कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फायर फाइटर ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
वडोदरा के पुलिस कमिश्नर ई राधाकृष्णन का कहना है, "घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर ऐसा हुआ।"
आगे की स्लाइड में देखें वडोदरा में हिंसा की तस्वीरें...